फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP leader's son take the bike thief.

सपा नेता के बेटे की बाइक ले उडे़ चोर

Mon, 20 Oct 2014 02:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 20 Oct 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP leader's son take the bike thief.

ट्रैफिक पुलिस के सामने से चोर सपा नेता के बेटे की बाइक चुराकर ले गए। घटना पुराने बस अड्डे के पास रविवार सुबह हुई। पुलिसवालों ने चेकिंग के दौरान सपा नेता सरफराज अहमद के बेटे इंतजार को रोका था। वह बाइक पर था।

विज्ञापन


हेलमेट न पहना होने की वजह से पुलिसवाले उसका चालान काट रहे थे। इसी दौरान चोर उसकी बाइक ले उड़े। इस बाबत ट्रैफिक इंस्पेक्टर से शिकायत की गई है।

इंतजार ने बताया कि उनका परिवार सेक्टर-23 संजयनगर में रहता है। उसके पिता काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। कई बार गाजियाबाद से सपा के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


इंतजार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह खरीदारी करने बाजार गया था। वापस लौटते समय पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसवालों ने उसे रोका। हेलमेट न होने पर उसका चालान काटने लगे। वह बाइक खड़ी कर चालान भरवा रहा था, इसी दौरान बाइक चोरी कर ली गई। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बाइक में चाभी लगी देख चोर ने हाथ साफ किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed