फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son, wife troubled by self-inflicted death

बेटे-बहू से परेशान महिला ने किया आत्मदाह, मौत

Tue, 21 Mar 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Mar 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Son, wife troubled by self-inflicted death
suicide

कल्याणपुरी इलाके में बेटे-बहू से परेशान एक महिला ने सोमवार दोपहर आत्मदाह कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त उर्मिला देवी (56) के रूप में हुई। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उर्मिला के पति राधेश्याम ने अपने बेटे-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, बेटे-बहू ने आरोपों से इनकार किया और बहू ने सास पर ही उसे पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उर्मिला परिवार के साथ 14-ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहती थी। इसके परिवार में पति राधेश्याम, बेटा राजेश और बहू सोमा है। राजेश ने पड़ोस में रहने वाली सोमा से करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम का आरोप है कि शादी के बाद से सोमा ने अपने सास-ससुर को परेशान करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद राजेश भी पत्नी का पक्ष लेने लगा। दोनों छोटी-छोटी बातों पर उर्मिला व राधेश्याम से झगड़ा करने लगते थे। 

इधर, पिछले कुछ दिनों से सोमा मायके में थी। सोमवार को घर में उर्मिला अकेली थी। उसने पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में आत्मदाह कर दिया। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने अंदर से बंद उर्मिला के कमरे का दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में सोमा ने राधेश्याम के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि छोटे-मोटे झगड़े तो सभी परिवारों में होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed