{"_id":"d1f3613cebd3e0cd6d0c4c71bfa9e67e","slug":"son-kills-his-parents-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद से बेदखल बेटे ने मां-बाप को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जायदाद से बेदखल बेटे ने मां-बाप को मार डाला
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे से बेदखली पर बेटे ने ताऊ के बेटे, उसकी पत्नी और भतीजे के साथ मिलकर मां-बाप समेत परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं इन्होंने वारदात को लूट के बाद हत्या दिखाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात एक बजे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बलकटी और तेजधार हथियार बरामद भी किया है।
रामघाट रोड स्थित पिलखना गांव में मौसम खां की 19 बीघा कृषि भूमि, एक भट्ठा और सात सौ गज में बना मकान है। मौसम खां के शौकीन, कल्लू, मोमिन और अली शेर चार बेटे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आज और कल कड़ी सुरक्षा में रहेंगे CM, पर क्यों?
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात अली शेर अपने बहनोई अलीगढ़ निवासी जान मोहम्मद को बस में चढ़ाने गया था। साढ़े 10 बजे वापस आया तो देखा कि घर में सभी परिजनों की लाशें पड़ीं थीं।
उसने तुरंत पुलिस को पिता मौसम खां, मां असगरी, भाई शौकीन, भाभी शन्नो, भांजी मुस्कान और भतीजे असद की धारदार हथियार से काटकर हत्या करने की सूचना दी। घर से मोमिन के गायब होने पर पुलिस को शक हुआ।
उसे फोन किया गया तो मोमिन ने पुलिस को घर में बदमाशों के लूटपाट और विरोध करने पर हमला करने की बात कही। उसने कहा कि किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: NCR में रिटर्न ऑफ गैंगवार
पुलिस ने मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भट्ठे से बेदखल करने पर ताऊ के बेटे जैकम, उसके बेटे साजिद, पत्नी जाहिदा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।