फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son killed his mother with cylender in Loni Ghaziabad

अपनों की करतूत से रिश्ता तार-तार, बेटे ने मां को सिलेंडर से पीटकर मार डाला

Thu, 21 Feb 2019 04:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
Son killed his mother with cylender in Loni Ghaziabad
मृतका - फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह कलयुगी बेटे ने सिलेंडर से पीटकर मां की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला के बडे़ बेटे ने भाई के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 मूलरूप से महगोरा दिसावा जिला अलीगढ़ की रहने वाली रामवती (55) आनंद विहार कॉलोनी में प्रथम तल पर किराए के मकान में रहती थी। यहां वह अपने छोटे बेटे मनोज उर्फ मोनू (20) के साथ रहती थी। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करती थी। उनका छोटा बेटा मनोज भी काम में उनका साथ देता था। बड़ा बेटा योगेश मां से अलग रहता है। करीब छह वर्ष पूर्व उनके पति रमेश की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह दोनों सो रहे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। करीब छह बजे मनोज ने अपनी मां के सिर पर घर में रखा सिलेंडर मार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी ने लगातार तीन वार अपनी मां के सिर पर किए। तेज आवाज सुनकर मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे अन्य किराएदार ऊपर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो रामवती जमीन में पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के बड़े बेटे योगेश ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से सिलेंडर भी बरामद किया है।

हत्या के बाद कमरे में छिप गया था आरोपी
बताया गया कि हत्या के बाद जब लोग ऊपर पहुंचे तो आरोपी डर के मारे कमरे में छिप गया था। लोगों के कमरे में झांकने पर वह दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच मनोज ने कमरे का गेट खोलकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटे के पूरे शरीर पर खून लगा हुआ था। 


बहन को भूमि देने को लेकर होता था विवाद    
जानकारी के अनुसार मृतका रामवती के दो बेटे और एक बेटी हैं। पड़ोसियों की मानें तो उनके पैतृक गांव में चार बीघा भूमि है। मां बेटी को भूमि का कुछ हिस्सा देना चाहती थी। मनोज अपनी बहन को पैतृक भूमि में हिस्सा देने से मना करता था। इसके चलते अक्सर उसकी मां से कहासुनी होती थी। हालांकि पुलिस ने भूमि विवाद की घटना से इंकार किया है। एसएचओ का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्पष्ट कारण बताना संभव होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed