{"_id":"5a22c9914f1c1bca678bf3d4","slug":"son-became-thief-when-parents-did-not-gave-smart-phone-and-bike-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता ने बाइक और स्मार्टफोन नहीं दिलाया तो बच्चे बन गए वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता-पिता ने बाइक और स्मार्टफोन नहीं दिलाया तो बच्चे बन गए वाहन चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता ने महंगी बाइक और स्मार्टफोन का शौक पूरा नहीं किया तो तो दो दोस्त वाहन चोर बन गए। संगम विहार थाना पुलिस ने दोनों दोस्तों को उनके तीसरे नाबालिग साथी के साथ पकड़ा है। आरोपी महंगे शौक को पूरा करने के लिए वारदात करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखेरख में बनी टीम ने नाबालिग समेत तीन वाहन चोर को पकड़ा है।
विज्ञापन
तीन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिगरी दोस्तों की पहचान संगम विहार निवासी अरशद (19) और अफरीदी (20) केरूप में हुई। इनके कब्जे से आठ महंगी बाइक व चार स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। आरोपी मौजमस्ती व टशन दिखाने केलिए वाहन चोरी की वारदात करते थे।
विज्ञापन
एक जगह वाहन चोरी की वारदात करते हुए आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। इसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अरशद गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ पहले से हत्या का प्रयास का मामला संगम विहार थाने में ही दर्ज है।