{"_id":"59ecb0114f1c1b86698b6e18","slug":"smugglers-with-woman-arrested-in-delhi-with-huge-quantity-of-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पकड़ाई महिला तस्कर तो सामने आया अवैध शराब का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब पकड़ाई महिला तस्कर तो सामने आया अवैध शराब का जखीरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:50 AM IST
सार
-महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
दो अलग अलग जगहों ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
-महिला तस्कर समेत दो गिरफ्तार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने दो अलग अलग थाना इलाके में काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पालम थाना पुलिस ने जहां जायलो कार से 68 कार्टून शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं डाबड़ी थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर के कब्जे से 22 कार्टून अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि पालम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली शनिवार तड़के एक शराब तस्कर जायलो कार से अवैध शराब लेकर पालम इलाके में आने वाला है। पुलिस की टीम ने शहीद भगत सिंह मार्ग राजनगर के पास वाहनों की तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
तड़के पौने पांच बजे पुलिस ने जायलो कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 68 कार्टून शराब मिले। पुलिस ने कार चला रहे राजनगर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अभिषेक हरियाणा से अवैध शराब लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
दूसरी घटना डाबड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिंदापुर के जेजे कालोनी में एक महिला तस्कर के घर पर अवैध शराब की खेप आने वाली है। पुलिस टीम उक्त पता पर पहुंची। पुलिस को घर के बाहर 22 कार्टून अवैध शराब मिले। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।