फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Small teased the girls, beaten big brother.

छोटे ने छात्राओं को छेड़ा, पिटे बड़े भैया

Sat, 12 Sep 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 12 Sep 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Small teased the girls, beaten big brother.
तीन छात्राओं से छेड़खानी तो छोटे ने की जबकि पिटाई बड़े भाई की हो गई। छात्राओं के परिजन आरोपी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे। आरोपी नहीं मिला तो उसके बड़े भाई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


चौथी मंजिल से उसे नीचे लटका दिया, लोगों ने शोर मचाया तो उसे चौथे फ्लोर से पीटते हुए ग्राउंड फ्लोर तक लाए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

घायल युवक का कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप लगाकर छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश का बदला लिया है।

कविनगर थानाक्षेत्र  स्थित एक कालोनी में रहने वाली तीन सहेलियां 10वीं और 11वीं की छात्राएं हैं। इनमें से एक दूसरे समुदाय की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीनों छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में दूसरी कालोनी में रहने वाला डीयू से ग्रेजुएट छात्र बाइक पर अपने दोस्त के साथ छात्राओं का पीछा करने लगा। छात्राओं पर अश्लील कमेंट्स किए, स्कूल के बाहर उनमें से एक का हाथ पकड़ने की कोशिश की।

आरोपी की इस हरकत को उस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रा के भाई ने देख लिया। छात्राएं स्कूल चली गईं, आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा के भाई ने घर पहुंचकर परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।

छात्रा का भाई आरोपी को तलाशता हुआ उसके  घर पहुंचा, लेकिन आरोपी के बडे़ भाई ने आरोपी को मौके से भगा दिया। यह देखकर छात्रा के भाई ने अपने दोस्तों के साथ उसे ही पीटना शुरू कर दिया।


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायतें की थी, बाद में समझौता कर लिया है। उधर, घायल छात्र ने बताया कि मामला छेड़खानी का नहीं है। उसका दावा है कि पुरानी रंजिश की वजह से मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed