फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   skoda car snatched in gurugram

हथियारों के बल पर बदमाशों ने स्कोडा कार छिनी

Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
skoda car snatched in gurugram

मिलेनियम सिटी में वाहन लुटेरों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद  लगातार वाहन छिनैती की घटनाओं में कमी आने के बजाए बढ़ोतरी हो रही है। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर मंगलवार देर शाम को स्कोडा कार छीन ली और फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सभी थानों पर मैसेज कर नाकाबंदी कराई लेकिन न तो कार का कहीं सुराग लगा और न ही बदमाश ही पकड़े गए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर बजघेड़ा थाना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजघेड़ा थाना प्रभारी समसुद्वीन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए  सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र न्यू पालम विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह रोज शाम को अपनी स्कोडा कार से पार्क में घूमने के लिए जाते हैं। मंगलवार की शाम को वह बजघेड़ा इलाके में एक पार्क में घूमने के लिए वह अपनी स्कोडा कार से गए थे।

एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास वह अपनी कार खड़ी कर घूमने चले गए। टहलने के बाद जैसे ही वह अपनी कार के पास गए तभी बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंच गए। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार युवकों ने उनके हाथ से कार की चाबी छीन ली।


विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश ने  हथियार निकाल लिया और जान से मारने धमकी देते हुए उन्हें काबू कर लिया। बताया जाता है कि एक युवक कार लेकर फरार हो गया जबकि दो अन्य युवक बाइक से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed