फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sitting in auto, theft, 4 arrest in delhi, auto gang

ऑटों में सवारियां बैठाकर उड़ाने वाले 4 धरे

Fri, 24 Mar 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Fri, 24 Mar 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
sitting in auto, theft, 4 arrest in delhi, auto gang
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने शातिर बदमाशों के एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो शेयरिंग ऑटो में बिठाकर सवारियों का सामान उड़ा लिया करते थे। बाद में कोई भी बहाना बनाकर सवारी को उतारकर रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान लोनी गाजियाबाद आसिफ उर्फ सोनू (28), साजिद उर्फ घोबरा उर्फ नईम (33), अब्बास (25) और शानू (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 47 हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के पांच मामले सुलझे हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि पिछले कुछ माह में गोकलपुरी और उसके आसपास के इलाकों में शेयरिंग ऑटो में बिठाकर चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की छानबीन से पुलिस को पता चला कि वारदात में इस्तेमाल ऑटो का आखिरी नंबर-1147 है। इसी नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन कर करती रही।

छानबीन के दौरान पुलिस ने गोकलपुरी फ्लाईओवर पर छानबीन के लिए यूपी-14-एफटी-1147 नंबर के ऑटो को रोकने का प्रयास किया लेकिन चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की।

बाद में पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। उनके पास से 47 हजार रुपये व कुछ जेवरात बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह ऑटो सवारियों को बिठाकर चोरी करते हैं। इनके पास अपना ऑटो है।


किसी भी स्टैंड से सवारियां बिठाकर आरोपी चुपचाप उनका सामान उड़ा लेते थे। बाद में ऑटो खराब होने, पंक्चर होने या गैस खत्म होने की बात कर सवारियों को उतार दिया जाता था। इनकी गिरफ्तारी से गोकलपुरी में इस तरह की चोरी की कुल पांच वारदातें सुलझी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed