फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister Mary was dressed and swinging on snare.

मरी बहन के कपड़े पहने और फंदे पर झूल गई

Mon, 14 Sep 2015 12:29 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 14 Sep 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Sister Mary was dressed and swinging on snare.
संजयनगर सेक्टर-23 के-ब्लाक में रविवार शाम मोनिका दूबे (21) ने पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। एक साल पहले उसकी बड़ी बहन ने भी आत्महत्या की थी, तब से वह डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन


मोनिका बड़ी बहन के कपड़े पहनकर वह घर से निकली, कोल्ड ड्रिंक और नमकीन लाकर खाए और शाम चार बजे कमरे में चुनरी से फंदा लगा लिया। घटना के वक्त मां और भाई घर पर नहीं थे। दो वर्ष पहले मोनिका की शादी हाथरस में हुई थी।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मोनिका का परिवार हरदोई का रहने वाला है। काफी समय से सेक्टर-23 संजयनगर में रह रहा है।

मोनिका की मां गीता ने बताया कि उनके पति संत कुमार की बीमारी के चलते 12-13 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बड़ी बेटी सपना की पीलिया से मौत हुई थी।

एक साल पहले दूसरी बेटी शालिनी ने ससुरालियों से झगड़कर मायके में आकर आत्महत्या कर ली थी। शालिनी की मौत के बाद से ही मोनिका डिप्रेशन में थी।

मोनिका की शादी 2013 में हाथरस के बागम में कुलदीप से हुई थी। कुलदीप आगरा के अस्पताल में अटेंडेंट हैं। मोनिका ससुराल कम ही जाती थी। काफी समय से यहीं रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा तो उन्हें और बेटे अनुज को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


तीन दिन पहले काटी थी हाथ की नस
गीता ने बताया कि मोनिका ने तीन दिन पहले हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश थी, तब समय रहते उसे डॉक्टर के यहां ले गए, तो वह बच गई थी। वह कई दिन से कह रही थी कि उसे जीना नहीं है। उसे बहन की याद आती है। वह मरना चाहती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed