फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shot his own leg to impress his beloved, went to police lock up

प्यार पाने के लिए खुद के पैर में मार ली गोली, प्यार तो मिला नहीं पर पहुंच गए हवालात

Thu, 05 Apr 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
shot his own leg to impress his beloved, went to police lock up
pistol and love

प्यार ठुकराने पर युवती का दिल जीतने के चक्कर में एक युवक ने खुद के पैर में गोली मार ली। घायल होने के बाद आरोपी ने खुद ही पीसीआर कॉल भी कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कहानी सुनाकर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात करने लगा।लेकिन जांच के बाद उसकी पोल खुल गई। संगम विहार थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नवीन (29) परिवार के साथ देवली गांव में रहता है। नवीन इलाके की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है। 31 मार्च को नवीन ने युवती से कॉल कर अपने प्यार का इजहार किया। मना करने पर वह खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


लेकिन युवती तैयार नहीं हुई। आरोपी ने अपने पैर में गोली मार ली। घायल होने के बाद उसने पुलिस को सूचना देकर जो कहानी सुनाई पुलिस को उस पर शक हुआ। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सख्ती सेपूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed