फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot himself after killing wife in delhi

मां को बचाने की कोशिश करते रहे बच्चे, पिता ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

Fri, 24 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shot himself after killing wife in delhi
पत्नी को मारकर खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

नजफगढ़ के गोपाल नगर इलाके में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद में ज्वैलर के पीएसओ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को गोपाल नगर में एक महिला की हत्या करने के बाद पति के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। एक गोली महिला के हाथ में और दूसरी गोली सीने में लगी थी।
विज्ञापन


जबकि आरोपी के सीने में गोली लगी थी। महिला की पहचान अनिता (36) के रूप में हु्ई, जबकि उसके पति जगवीर (40) के रूप में हुई।

पति और दो बेटों के साथ रहती थी अनीता

Shot himself after killing wife in delhi

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच साल पहले मां की मौत के बाद अनीता (36) गोपाल नगर स्थित अपने मायके में पति व दो बेटों अंशु (16) और संजू (14) के साथ रहती थी।

उसके पिता ओमप्रकाश दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद से रिटायर हुए हैं। जगवीर मूलत: झज्जर के गुवाना माजरी गांव का रहने वाला था और करोलबाग में एक ज्वैलर का पीएसओ था।

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश करीब 15 साल से गोपाल नगर में रहते हैं। इन दिनों उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए डेढ़ माह से सभी किराये के मकान में रह रहे हैं।

दोनों बच्चों को धक्का देकर किनारे कर दिया

Shot himself after killing wife in delhi

तीन दिन पहले जगवीर अपने गांव गया था। शुक्रवार सुबह  वह गोपाल नगर पहुंचा। घटना के समय दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जगवीर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर गोली चला दी। एक गोली उसके हाथ में लगी।

बच्चों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन जगवीर ने दोनों बच्चों को धक्का देकर किनारे कर दिया और पत्नी पर दूसरी गोली चला दी। उसके बाद तीसरी गोली उसने अपने छाती पर मार दी।

दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

स्मार्ट फोन बना मौत का कारण

Shot himself after killing wife in delhi

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट फोन की वजह से जगवीर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अभी तक की जांच में पता चला है कि जगवीर अपनी पत्नी को स्मार्ट फोन रखने से मना करता था। उसका कहना था कि स्मार्ट फोन में कई तरह के एप हैं, जिसे देखना उसके लिए ठीक नहीं है।

वह कई बार उसे फोन को हटाने के लिए कहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। गांव जाने से पहले जगवीर ने पत्नी को फोन को हटाने की सलाह दी थी। शुक्रवार सुबह वह गोपाल नगर स्थित घर पहुंचा।

फोन को देखते ही वह आग बबूला हो गया। इसी बात पर दंपति के बीच कहासुनी होने लगी और गुस्से में आकर जगवीर ने पत्नी पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस बच्चों व अनिता के पिता से पूछताछ कर अन्य कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed