फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shopkeeper attacked on a girl consumer.

फटी चुनरी के चक्कर में किशोरी से बदसलूकी

Thu, 20 Nov 2014 10:24 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper attacked on a girl consumer.

ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित जहांगीरपुर कस्बे में बृहस्पतिवार शाम फटी चुनरी को वापस करने गई किशोरी का दुकानदार से झगड़ा हो गया। इस दौरान दुकानदार ने बाल पकड़कर लड़की का सिर एक दीवार में दे मारा, जिससे उसे चोट लग गई।

विज्ञापन


इसके बाद लड़की के परिजनों और दुकानदार के साथियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से आठ लोग घायल हुए। किशोरी की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहांगीरपुर कस्बा निवासी लड़की बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से चुनरी खरीदी। घर आने पर उसे देखा कि चुनरी फटी है। कुछ देर बाद वह जब चुनरी वापस करने पहुंची तो दुकानदार ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फटी चुनरी वापस करने को लेकर हुआ विवाद, और ऐसे बढ़ गई बात

shopkeeper attacked on a girl consumer.

इसी बात पर किशोरी और दुकानदार में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दुकानदार किशोरी को पीटने लगा और इस बीच बाल पकड़कर उसका सिर एक दीवार पर दे मारा। किशोरी से मारपीट की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए और दुकानदार से भिड़ गए।

आरोपी दुकानदार की ओर से उसके अन्य दुकानदार साथी आ गए। दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ डॉ. अरविंद कुमार और एसडीएम  सतीश चंद शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने माहौल को शांत कराया। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि सामान्य विवाद है। किशोरी की ओर से दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। दुकानदार बाहर के थे, इसलिए वे अपने गांव चले गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed