फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shameful! Father tried to rape his innocent child

शर्मनाक! पिता ने मासूम बच्ची के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 16 Apr 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला,बुलंदशहर Updated Mon, 16 Apr 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Shameful! Father tried to rape his innocent child
डेमो इमेज

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक मासूम बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां के आने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसका पति घर पर ही मौजूद था। वह किसी काम से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन


घर पर उसकी नौ वर्षीय पुत्री भी मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान पति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने व पीड़िता के घर आने पर आरोपी मौके से बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने शनिवार को देहात कोतवाली पहुंच मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed