फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket busted in noida.

गेस्ट हाउस में रंगरलियां मनाते पकड़े गए जोड़े

Fri, 19 Sep 2014 12:02 AM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in noida.

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-87 के एक गांव स्थित गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को छापा मारकर कुछ युवक-युवतियों को रंगरलियां मनाते पकड़ लिया।

विज्ञापन


फेस टू पुलिस ने बाद में परिजनों को बुलाकर छात्र-छात्राओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस गेस्ट हाउस मालिक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-87 के एक गेस्ट हाउस पर कुछ अवैध गतिविधियां चल रही हैं।

बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान कुछ लड़के-लड़कियों को अलग-अलग कमरों से पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

स्कूल छात्रांए भी शामिल

Sex racket busted in noida.

आसपास के लोगों का कहना है कि यह लोग अक्सर यहां लड़कियों के साथ आते थे। इस दौरान गेस्ट हाउस के मालिक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर मिली कुछ लड़कियां नाबालिग भी हैं और विभिन्न स्कूल की छात्राएं हैं। युवक भी स्कूलों के छात्र थे।

प्रेमिका की हत्या कर की खुदकुशी
उधर, ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर में एक व्यक्ति ने शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर खुद भी चाकू  मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।

दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या का दर्ज किया गया है। एसओ अश्विनी कुमार ने बताया कि, पुराना हैबतपुर में मोहम्मद आलम (42) परिवार के साथ रहते थे। उनके छह बच्चे हैं।

उनके पड़ोस में मुर्सिदा खातून (40) भी रहती थीं उनके भी पांच बच्चे हैं। मुर्सिदा के पति दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करते हैं जबकि मोहम्मद आलम मीट बेचने का काम करता था। मुर्सिदा और आलम में प्रेम संबंध था।

पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर मोहम्मद आलम मुर्सिदा के घर गया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली।

मुर्सिदा के बच्चे स्कूल से आए तो घर का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो दोनों की लाश पड़ी थी। मौके से एक मीट काटने वाला चाकू भी बरामद हुआ जो आलम के पास पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed