फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seventh standard student kidnapped and raped in gurugram

7वीं के छात्र का अपहरण कर कुकर्म, जांच शुरू

Sat, 06 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 AM IST
सार

- पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगाया आरोप 
7वीं के छात्र का अपहरण कर कुकर्म
- पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा आरोप
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
seventh standard student kidnapped and raped in gurugram

विस्तार

राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में 7वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम छात्र के पड़ोस में रहने वाले युवक ने दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से रूद्रपुर उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ सूरत नगर फेस-2 में रहता है। उसका बेटा सेक्टर-4 के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को उनका बेटा घर के बाहर खाली मैदान में खेल रहा था।
विज्ञापन


उसी वक्त खेड़की माजरा निवासी धीरज उर्फ धीरू वहां आया और उनके बेटे से गाना सुनने के लिए फोन ले लिया। इस दौरान उसने छात्र को साथ चलने के लिए कहा और दो घंटे बाद फोन लौटाने की बात कही। इस पर उसने साथ जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान धीरू वहां एक ऑटो को किराए पर लाया और जबरदस्ती उसे बैठाकर खेड़की माजरा की शिव कॉलोनी में अपने मकान पर ले गया। वहां उसने छात्र के साथ दो बार कुकर्म किया। इसकी सूचना छात्र ने फोन पर अपने पिता को दी।

छात्र ने बताया कि यहां धीरू के दो अन्य साथी भी थे। इस पर वह परिवार सहित मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।


आरोपी युवक पहले सूरत नगर में पीड़ित के घर के पास ही रहता था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed