{"_id":"5953d2594f1c1bc3668b4796","slug":"seven-years-old-girl-killed-body-found-in-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, संदूक से मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, संदूक से मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के नाले से एक संदूक में सात साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची सात दिनों से घर से लापता थी। बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गयी है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गयी है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के हाथ पैर कपड़े से बंधा हुआ था। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची की शिनाख्त हिना परवीन (7) के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ गामड़ी उस्मानपुर में रहती थी। परिवार में पिता मोईन खान, मां, एक भाई और तीन बहन है। हिना पास की सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। गत 21 जून की सुबह दस बजे हिना अपने घर से बड़ी बहन नेहा परवीन और दो छोटी बहनों के साथ गामड़ी स्थित चाची के घर जाने के लिए निकली। चाची के घर पर कुछ देर बैठने के बाद वह अकेले घर के लिए निकल गयी।
विज्ञापन
काफी देर तक जब हिना जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के नहीं मिलने पर रात करीब 8 बजे परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदी की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को नाले में एक बॉक्स पड़े होने की जानकारी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉक्स को बाहर निकालकर उसकी जांच की तो उसमें हिना का शव मिला। उसके हाथ पैर कपड़े से बंधे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का गला घोंटकर हत्या की गयी है।