{"_id":"5ac627534f1c1bc0618b5a46","slug":"servant-stole-five-lakh-rupees-who-was-working-from-past-15-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 साल पुराने नौकर ने मालिक को दिया धोखा, बैंक में 5 लाख रुपये जमा कराने के बहाने हुआ छूमंतर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 साल पुराने नौकर ने मालिक को दिया धोखा, बैंक में 5 लाख रुपये जमा कराने के बहाने हुआ छूमंतर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में कारोबारी का 15 साल पुराना नौकर दगा दे गया। मालिक ने अपने नौकर को पांच लाख रुपये बैंक में जमा कराने भेजा, लेकिन बजाए बैंक में जमा कराने के आरोपी रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसके दोनों मोबाइल बंद मिले। छानबीन के बाद जब नौकर का कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
छानबीन के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी श्योदान की तलाश में राजस्थान भी रवाना हो गई है।
पुलिस के मुताबिक चांदनी चौक निवासी पीड़ित ब्रह्मदेव शर्मा का दरियागंज इलाके में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोरूम है। ब्रह्मदेव के पास पिछले करीब 15 सालों से श्योदान नामक नौकर काम करता था।
विज्ञापन
पुराना होने के कारण श्योदान ब्रह्मदेव का विश्वासपात्र हो गया था। अक्सर वह उससे मोटी रकम लाने, ले जाने भेज देता था। मंगलवार दिन में ब्रह्मदेव ने पाच लाख रुपये लेकर उसे चांदनी चौक स्थित एक बैंक में रुपये जमा कराने भेजा। लेकिन श्योदान न बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचा और न ही रुपये लेकर वापस आया।
ब्रह्मदेव ने श्योदान को कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसके दोनों मोबाइल बंद मिले। शक होने पर ब्रह्मदेव ने उसके जानकार लोगों से उसके बारे में पूछा तो उसके गायब होने का पता चला। बाद में ब्रह्मदेव ने कोतवाली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी श्योदान को तलाश कर रही है।