क्लासरूम में सीनियर ने किया जूनियर का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक इंसानित को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक स्कूल में सीनियर छात्र ने ही अपनी जूनियर छात्रा से रेप किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।
दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक रोहिणी इलाके में स्थित एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र पर स्कूल में ही एक 15 वर्षीय छात्रा से रेप किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस पीओसीएसओ (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) के तहत मामला दर्ज कर छात्र को तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक घटना स्कूल के बाथरूम से सटे क्लासरूम में हुई। हालांकि, स्कूल की ओर से मामले पर अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
छात्रा ने बयां की दर्दनाक घटना
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम छुट्टी होने के बाद उसके सीनियर छात्र ने उसे एक जरूरी बात के करने के लिए रुकने को कहा।
फिर इधर-उधर की बातों में उलझाए रखा। धीरे-धीरे सभी छात्र और अध्यापक स्कूल से जाते रहे। इस दौरान छात्रा ने कई बार उससे पूछा आखिर कौन सी बात है, जो अभी नहीं की जा सकती।
लेकिन वो बार-बार कुछ जरूरी बात करने का झांसा देकर उसे फंसाए रखा और जब उसने देखा कि स्कूल खाली हो गया तो उसने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी पर रेप किया। छात्रा ने इसकी जानकारी मंगलवार शाम को अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।