घर में किशोरी को अकेला देखकर पड़ोसी ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने घर में अकेली पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पिता एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है।
वह मूलरूप से पुर्णिया (बिहार) के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी करीब पांच महीने पहले ही गांव से आई थी। वह बृहस्पतिवार रात घर में अकेली थी। वह अपनी ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी पड़ोस में माता के जागरण में गई थी।
इसी बीच पड़ोस में रहने वाला सुमित उसके घर में घुस गया। उसने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो बेटी ने सारी बात बताई। मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को शुक्रवार देर रात सेक्टर 37 बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।