{"_id":"5a9293484f1c1bd34b8babcd","slug":"see-what-happened-liquor-thrown-on-a-man-when-he-was-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हुआ जब झगड़े के दौरान बीड़ी पी रहे व्यक्ति पर उड़ेल दिया शराब, जानकर हो जाएंगे सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्या हुआ जब झगड़े के दौरान बीड़ी पी रहे व्यक्ति पर उड़ेल दिया शराब, जानकर हो जाएंगे सन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपुर इलाके में झगड़े के दौरान बीड़ी पी रहे व्यक्ति पर एक युवक ने शराब उड़ेल दी। इससे आग लग गई और झुलसने से व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पंकज कुमार सिंह (28) पत्नी प्रीति और 6 साल के बेटे रोहित के साथ गीतांजलि पार्क सागरपुर में रहता था। वह शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी की शाम पंकज ने उसे बेटे को ट्यूशन ले जाने को कहा और खुद पास ही रहने वाली अपनी मां के घर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रात आठ बजे तक नहीं लौटने पर प्रीति उसे तलाशने के लिए उसकी मां के घर जाने लगी।
प्रीति के अनुसार, उसने रास्ते में देखा कि पंकज का इलाके में ही रहने वाले प्रदीप से झगड़ा हो रहा था। प्रदीप के हाथ में शराब की बोतल थी। झगड़े के दौरान पंकज बीड़ी पी रहा था। प्रदीप ने शराब को अपने मुंह में डालकर पंकज के मुंह पर फेंक दिया। बीड़ी ने आग पकड़ ली और जल्द ही पंकज के कपड़ों में फैल गई। उसका चेहरा और छाती झुलस गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी प्रदीप फरार हो गया। प्रीति अन्य लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद पंकज को डीडीयू अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रीति के बयान पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।