फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Was the murder of the 10 th student.

10वीं के छात्र ने दोस्त संग की मां के प्रेमी की हत्या

Thu, 22 Oct 2015 08:44 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Thu, 22 Oct 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
Saurabh Was the murder of the 10 th student.
सफाईकर्मी सौरभ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पकड़ा गया मुख्य आरोपी शिवम दसवीं कर रहा है और दूसरा कुलदीप दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस का दावा है कि सौरभ के शिवम की मां से संबंध थे, इसी वजह से शिवम ने कुलदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।

13 अक्तूबर की सुबह गंगनहर रेलवे पुल के नीचे सौरभ (21) निवासी गून गेझा परतापुर मेरठ की लाश मिली थी। मृतक के पिता वीर सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बुधवार को सीओ सदर अनिल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक सौरभ ड्यूटी के बाद गाजियाबाद नंदग्राम स्थित अपने मामा के बेटे रामकुमार के घर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके राजकुमार की पत्नी से संबंध हो गए थे। करीब 20 दिन पहले महिला के बेटे शिवम ने दोनों को साथ देख लिया था। शिवम ने दोस्त कुलदीप निवासी नंदग्राम के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची थी।

सौरभ के तमंचे से ही उसे मारा
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि शिवम ने ही सौरभ को साढ़े तीन हजार रुपये का तमंचा गाजियाबाद से दिलाया था। 12 अक्तूबर को शिवम ने तमंचा सौरभ के बैग में रख दिया था।


शराब पीने और खाना खाने के बाद शिवम ने सौरभ से बैग अपने हाथ में ले लिया था और जब सौरभ मारपीट के बाद बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। तभी शिवम ने कनपटी पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed