{"_id":"068e056f55dec31e3cac9ec368ce7dba","slug":"saurabh-was-the-murder-of-the-10-th-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र ने दोस्त संग की मां के प्रेमी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं के छात्र ने दोस्त संग की मां के प्रेमी की हत्या
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Thu, 22 Oct 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मी सौरभ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया गया है।
पकड़ा गया मुख्य आरोपी शिवम दसवीं कर रहा है और दूसरा कुलदीप दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस का दावा है कि सौरभ के शिवम की मां से संबंध थे, इसी वजह से शिवम ने कुलदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।
13 अक्तूबर की सुबह गंगनहर रेलवे पुल के नीचे सौरभ (21) निवासी गून गेझा परतापुर मेरठ की लाश मिली थी। मृतक के पिता वीर सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार को सीओ सदर अनिल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक सौरभ ड्यूटी के बाद गाजियाबाद नंदग्राम स्थित अपने मामा के बेटे रामकुमार के घर जाता था।
विज्ञापन
इस दौरान उसके राजकुमार की पत्नी से संबंध हो गए थे। करीब 20 दिन पहले महिला के बेटे शिवम ने दोनों को साथ देख लिया था। शिवम ने दोस्त कुलदीप निवासी नंदग्राम के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची थी।
सौरभ के तमंचे से ही उसे मारा
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि शिवम ने ही सौरभ को साढ़े तीन हजार रुपये का तमंचा गाजियाबाद से दिलाया था। 12 अक्तूबर को शिवम ने तमंचा सौरभ के बैग में रख दिया था।
शराब पीने और खाना खाने के बाद शिवम ने सौरभ से बैग अपने हाथ में ले लिया था और जब सौरभ मारपीट के बाद बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। तभी शिवम ने कनपटी पर गोली मार दी थी।