फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sara singh murder case next hearing will be on sixth February

सारा सिंह हत्याकांड में अगली सुनवाई छह को 

Thu, 01 Feb 2018 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
sara singh murder case next hearing will be on sixth February
- फोटो : अमर उजाला

सीबीआई की विशेष अदालत में सारा सिंह हत्याकांड में बुधवार को गवाह नहीं पेश होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने केस की अगली सुनवाई के लिए छह फरवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि अभियुक्त व निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी कोर्ट में पेश हुए। अदालत में बुधवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक की गवाही होनी थी।
विज्ञापन


दीपक ने सारा की मौत के बाद सड़क हादसे की जांच की थी। वहीं, दीपक के नहीं आने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा रविदास जयंती के चलते कचहरी में वकील हड़ताल पर थे, जिसके चलते भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 जुलाई 2015 को महाराजगंज की नौतनवा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी और सारा सिंह लग्जरी कार से दिल्ली जा रहे थे। फिरोजाबाद में रहस्यमय हालात में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।


हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई थी, जबकि अमनमणि को खरोंच भी नहीं आई थी। सीबीआई की विशेष अदालत में सारा सिंह की मां सीमा सिंह, भाई हर्ष सिंह, मामा सतेंद्र रघुवंशी और डॉक्टर दक्ष की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed