फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   salt loot and people make benefit out of this crisis

कई जगह लूटा गया नमक तो कइयों ने मुनाफा कमाया

Sun, 13 Nov 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
salt loot and people make benefit out of this crisis
- फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बीच नमक खत्म होने की अफवाह से दिल्ली के कुछ दुकानदार के यहां नमक लूट लिया गया तो कइयों ने खूब मुनाफा कमाया। राजधानी के कई इलाकों में 17 रुपये प्रति किलो की थैली पचास रुपये से लेकर सौ रुपये के बीच बिकी।

विज्ञापन


पुरानी दिल्ली की थोक मार्केट खारी बावली में दुकानों के बाहर रखीं नमक की बोरियां लोग उठाकर ले गए। भीड़ नमक की बोरियां लूट रही थी, लेकिन दुकान की सुरक्षा में तैनात गार्ड कुछ नहीं कर सके। थोक व्यवसायी आलम ने बताया कि भीड़ करीब 30-40 बोरियां उठाकर ले गईं।
विज्ञापन


वहीं, दुकानदार तरुण का कहना है कि सुबह छह बजे लूट का पता चला, लेकिन जब तक पहुंचा भीड़ नमक की बोरियां उठाकर ले जा चुकी थी। न्यू कोंडली थोक मार्केट के व्यवसायी एमएल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नमक की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नमक की कमी नहीं है। खुले पैसे की दिक्कत के चलते पीछे से नमक की सप्लाई कम हुई है। क्योंकि दुकानदारों की पेमेंट रुक गई है। गोल मार्केट के कश्मीर जनरल स्टोर के अमित गुप्ता कहते हैं कि नमक कोई खुले पैसे देकर खरीदने आए तो दुकानदार तो मना नहीं करेगा। हालांकि लोगों ने दो से तीन पैकेट खरीदे।

बड़े परिवार के लोग इतने पैकेट तो खरीदते ही हैं। नमक की ही नहीं, कई अन्य सामान की सप्लाई भी कम हो गई है। क्योंकि डीलर नए नोट या खुले पैसे में भुगतान मांग रहा है। जबकि नए नोट और खुले पैसे की कमी अभी भी बनी हुई है।


ग्राहक उधार पर सामान ले गए हैं, जब वहां से पैसे आएंगे, तभी डीलर को दे पाएंगे। खोड़ा, दल्लुपुरा, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी, पुरानी कोंडली गांव, सीलमपुर, शाहदरा, ओखला, संगम विहार, उत्तम नगर,जामिया नगर, जामा मस्जिद समेत कई इलाकों में शुक्रवार रातभर नमक बिकता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed