फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rogues shots a agent in greater noida.

नहीं हुई बदमाशों की बोहनी तो मार दी गोली

Wed, 24 Sep 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 24 Sep 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
rogues shots a agent in greater noida.

ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-वन में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक डिलीवरी एजेंट को गोली मार दी। गोली मारने के पीछे कारण बस इतना था कि पीड़ित के पास रुपये नहीं थे, जिसके चलते बदमाशों की बोहनी नहीं हो पाई।

विज्ञापन


इससे नाराज बदमाशों ने पहले एजेंट से गाली-गलौज की और फिर गोली मारी दी। पुलिस ने घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पढ़ें: दूसरी शादी में रोड़ा बन रही पत्नी को मार डाला
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर के रायपुर निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली के मयूर विहार फेज-थ्री की एक कूरियर कंपनी में एजेंट हैं। वह बुधवार को डिलीवरी लेने के लिए ग्रेनो आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्फा-वन में जब वो गामा-वन सेक्टर जा रहे थे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि जो कुछ भी है, निकाल दे। इस पर प्रदीप ने कहा कि ऑर्डर की डिलीवरी देने के बाद ही रुपये मिलेंगे। इसके बाद बदमाशों ने प्रदीप से कहा कि सुबह-सुबह उनकी बोहनी खराब कर दी।

फिर बदमाशों ने गोली चला दी, जो युवक के पैर में लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने बाइकर्स की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed