फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers tempered and carried away ATM machine at Gurugram

गुरुग्राम में बेखौफ बदमाश, उखाड़ ले गए आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन

Mon, 05 Mar 2018 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 05 Mar 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
robbers tempered and carried away ATM machine at Gurugram
सांकेतिक चित्र
गुरुग्राम में एटीएम मशीन लूटने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। भले ही पुलिस द्वारा शहर में एटीएम मशीनों की निगरानी के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हों, बावजूद इसके एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन


रविवार देर रात को इस्लामपुर में बेखौफ बदमाश आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन उखाड़ ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब शीशा टूटने की आवाज सुनी तो उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा, तब तक बदमाश मशीन लेकर फरार हो चुके थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव इस्लामपुर में आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है। यहां रात में सुरक्षा के लिए बैंक की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में रविवार रात को बदमाशों ने उक्त मशीन को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें शीशा टूटने की आवाज आई। जिस पर वह घर से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो उन्हें आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के बाहर कांच बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने रूम में जाकर देखा तो पाया कि यहां से मशीन गायब है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। एटीएम मशीन में कितने रुपये थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बैंक को इस संबंध में सूचना देकर जानकारी मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ये हुई वारदात


- 03 मार्च : बजघेड़ा चौक पर एक्सिस बैंक का एटीएम अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया।
- 02 मार्च : गांव सरहोल में लगे टाटा इंडीकैश के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए।

- 22 फरवरी : गांव बेगमपुर खटोला में अज्ञात बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए।
- 14 फरवरी : बेगमपुर खटोला में गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 8 लाख रुपये चोरी हुए थे।

- 13 फरवरी : मानेसर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम मशीन काटकर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए।
- 11 फरवरी : गांव वजीराबाद में एटीएम मशीन उखाड़कर 2.60 लाख रुपये निकाले।

- 01 फरवरी : गांव झाड़सा में एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ लिया जिसमें 8.94 लाख रुपये थे।
- 01 फरवरी : गांव नाहरपुर रूपा में अज्ञात बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाडने का प्रयास किया था।

- 23 जनवरी : नकाबपोश बदमाशों ने दौलताबाद में एटीएम मशीन उखाड़ ली थी जिसमें करीब सवा 6 लाख रुपये मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed