फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbed passers by putting stones on the road

सड़क पर पत्थर डालकर राहगीरों को लूटा

Sat, 06 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 06 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Robbed passers by putting stones on the road

दुहाई-सदरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने सड़क पर पत्थर डालकर चार राहगीरों से लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की।

विज्ञापन


वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस वारदात की जानकारी से इंकार कर रही है। बागपत निवासी रोहित बाइक से बृहस्पतिवार रात दोस्त अशोक के साथ गाजियाबाद शादी समारोह में शामिल होने आया था।

करीब साढ़े नौ बजे दुहाई सदरपुर मार्ग से बागपत लौट रहा था। बीच सड़क पर पत्थर पड़े देख रोहित ने बाइक रोक दी। बाइक से अशोक पत्थर हटाने के लिए उतारा, इसी बीच बदमाशों ने दोनों को घेर लिया।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर रोहित से चार हजार नगदी, सोने की अंगूठी और अशोक से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। हाथ पैर बांधकर खेत में डाल दिया।

इसके अलावा साइकिल से ड्यूटी से लौट रहे रावली रोड निवासी सुखवीर से एक हजार रुपये, रामनरेश से 500 रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद उन्हें भी बांधकर खेत में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश गाजियाबाद की ओर भागे। राहगीरों ने बंधक मुक्त होकर सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने पीड़ितों को टरका दिया। एसओ राजकुमार यादव ने वारदात की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed