{"_id":"1d63c5115c0bc78cc5db6f07ff913017","slug":"rob-before-hiring-police-constable-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती से पहले पुलिसिया रौब, कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भर्ती से पहले पुलिसिया रौब, कांस्टेबल को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों पुलिसवाले या तो पीट रहे हैं या पिट रहे हैं। सोमवार रात सड़क किनारे स्कूटर खड़ा करने को लेकर हापुड़ चुंगी पर दो युवकों ने कांस्टेबल अशोक कुमार की धुनाई कर दी। कांस्टेबल इंस्पेक्टर कविनगर की जीप पर सहचालक है।
विज्ञापन
उसने पुलिस बुला ली। दोनों युवकों को दबोच लिया गया। दोनों युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि कांस्टेबल अशोक कुमार गश्त पर था।
विज्ञापन
उसने हापुड़ चुंगी पर एक ढाबे के बाहर सड़क पर स्कूटर खड़ा देखा तो उसे हटाने को कहा। स्कूटर पंचवटी निवासी बॉबी और राकेश मार्ग निवासी अजय ने खड़ा किया था।
विज्ञापन
दोनों ढाबे से निकलकर आए और अशोक कुमार के साथ मारपीट की। कांस्टेबल ने पुलिसवालों को सूचना दी। बॉबी और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरी तरफ, दोनों आरोपियों का कहना है कि वे पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। सिपाही ने उनसे अभद्रता की। पुलिसिया रौब गालिब करने लगा। उन्होंने विरोध जताया तो उन्हें गिरफ्तार करा दिया।