{"_id":"56e18d974f1c1b3a338b4570","slug":"roadways-bus-crushed-the-innocent-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने मासूम बच्चे को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 10 Mar 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी जीटी रोड पर रोडवेज बस चालक ने तीन साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। चालक कुछ ही दूरी पर बस छोड़कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कस्बे से पकड़ लिया। परिजनों की ओर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दादरी के किदवई नगर निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी तीन साल के बेटे दिल फराज के साथ बाजार से सामान खरीदने जा रही थी। वह जब जीटी रोड पर स्टेट बैंक के पास पहुंचकर सड़क पार करने लगी तभी बस ने बच्चे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
चालक नजर मोहम्मद घटना स्थल से चंद दूरी पर बस छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को नवीन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश में जुट गई। कुछ ही देर में दादरी पुलिस ने चालक नजर मोहम्मद को दादरी के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
‘भीड़ में बसें दौड़ाई जाती हैं’
दादरी कस्बा जीटी रोड के दोनों तरफ बसा है। करीब दो किलोमीटर दूरी ऐसी है कि जीटी रोड पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही वाहन चल सकते हैं, लेकिन रोडवेज चालक बसों को भीड़ होने के बावजूद तेज गति से दौड़ाते हैं। आरोप है कि रोडवेज बस चालकों द्वारा गलत तरीके से वाहनों को चलाया जाता है और आए दिन लोग बसों से हादसों का शिकार हो रहे हैं।