फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Rage women police tried to stop them but they did not control

रोड रेज के बाद युवतियां भिड़ीं, लात-घूंसे भी चलाए, पुलिस के सामने भी गालीगलौज

Tue, 08 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road Rage women police tried to stop them but they did not control

हरीपर्वत चौराहे पर हादसे के बाद युवतियों में जमकर लात घूंसे चले। इससे चौराहे पर लोगों को मजमा लग गया। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई। माफीनामे के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

घटना सोमवार शाम तकरीबन छह बजे की है। संजय प्लेस में जॉब करने वाली युवती की तीन सहेली दिल्ली से आगरा आई थीं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं हैं।

चारों दो एक्टिवा से संजय प्लेस से हरीपर्वत की ओर जा रही थीं। एमडी जैन इंटर कालेज के पास दिल्ली की युवतियों के एक्टिवा की टक्कर आगे चल रही दो युवतियों के एक्टिवा से हो गई। वह युवतियां गिरने से घायल हो गईं। उधर, हादसे के बाद दिल्ली की युवतियों ने अपना एक्टिवा दौड़ा दिया। घायल युवतियों ने पीछा करके उन्हें थाना हरीपर्वत के सामने रोक लिया। इस पर उनमें विवाद शुरू हो गया। दिल्ली की युवतियां लात-घूंसे चलाने लगीं।
विज्ञापन


उधर, उनकी साथी भी आ गईं। बाद में पीड़ित युवतियों ने भी हाथ चलाए। यह नजारा देखकर चौराहे से निकलने वाले लोग रुक गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। बाद में महिला पुलिस को बुलाकर उन्हें थाने ले जाया गया। मगर, यहां भी उनमें विवाद होता रहा। बाद में पुलिस ने उनसे कहा कि सभी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ। माफी मांगने के बाद ही दिल्ली की युवतियों को जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed