{"_id":"5787d7134f1c1b217913da03","slug":"road-rage-two-side-clashed-on-bike-collision-was-fiercely-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज: बाइक में लगी टक्कर पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज: बाइक में लगी टक्कर पर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात को लेकर बुधवार को तिलपता गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूरजपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार को एक पक्ष ने एसएसपी कार्यालय आकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तिलपता गांव निवासी यासीन समेत बड़ी संख्या में पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को उसके भतीजे मकबूल ने गली में अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला गौरव कार लेकर जा रहा था। कार निकलते समय उसकी बाइक में हल्का धक्का लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक गौरव, सत्यपाल आदि 10 से 15 लोग मकबूल के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से सत्यपाल, गौरव और दूसरे पक्ष से मकबूल और अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण से मिले यासीन ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। सूरजपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में मारपीट का मामला था। शांति भंग के आरोप में सत्यपाल, गौरव, मकबूल और अख्तर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - प्रवीण यादव, थाना प्रभारी सूरजपुर