{"_id":"bb63b4e0a392a96c6385f3660c6aa9ce","slug":"rngdari-of-two-million-being-sought-from-dasna-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना जेल से मांगी जा रही दो लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डासना जेल से मांगी जा रही दो लाख की रंगदारी
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 29 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता का आरोप है कि यह रंगदारी डासना जेल में बंद दो बदमाशों ने मांगी है। रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।
विज्ञापन
थाने में दर्ज करायी रिपोर्ट के अनुसार, उमेश पार्क कालोनी रविंद्र कुमार गाजियाबाद कोर्ट में अधिवक्ता है। वह चैंबर नंबर 37 में बैठते हैं। उनके मुताबिक 29 अगस्त को वह गाजियाबाद कोर्ट में थे।
विज्ञापन
तभी उनके घर पर स्पीड पोस्ट से पत्र आया जिसे उसकी पत्नी बबिता सिंह ने रिसीव किया। पत्र पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। पत्र के माध्यम से डासना जेल में बंद दो बदमाशों ने एडवोकेट से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर बदमाशों ने एडवोकेट को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है।
जांच पड़ताल के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात डासना जेल में बंद हरिओम और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
एसएचओ के मुताबिक आरोपियों में एक गौतमबुद्धनगर एवं दूसरा मोदीनगर का रहने वाला है। पुलिस दोनों के बारे में जानकारियां एकत्र करने में जुटी है। इस बाबत जिला कारागार अधीक्षक को भी जानकारी दी जा चुकी है।