{"_id":"7dd339fd477d94e72dc2285c7fab0941","slug":"rngdari-half-million-sought-by-business-partner-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस पार्टनर ने मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेस पार्टनर ने मांगी ढाई करोड़ की रंगदारी, गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों में पैसे इनवेस्ट करने वाले कविनगर और दिल्ली निवासी दो पूर्व पार्टनर के बीच अनबन होने पर ढाई करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।
रकम न मिलने पर दिल्ली निवासी पार्टनर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली निवासी विपिन जैन और कविनगर निवासी प्रशांत शर्मा बॉलीवुड की फिल्मों में पैसे लगाते हैं। दोनों के बीच कुछ माह पहले किसी बात को लेकर अनबन हुई और उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ दी।
प्रशांत का आरोप है कि पार्टनरशिप टूटने पर विपिन ने कॉल कर उससे ढाई करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर विपिन ने प्रशांत को जान से मारने की धमकी भी दी। कॉल एक बार नहीं बल्कि कई बार की।
विज्ञापन
पूर्व बिजनेस पार्टनर पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रशांत ने मार्च महीने में कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शुक्रवार को विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।