फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired principal shot dead.

रिटायर्ड प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

Thu, 23 Apr 2015 01:58 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Thu, 23 Apr 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Retired principal shot dead.
गनौली के ईंट भट्टे पर बीमार रिश्तेदार से मिलने गए रिटायर्ड टीचर की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों बदमाश पुरानी रंजिश के चलते टीचर के रिश्तेदार से मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रिटायर्ड टीचर द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अुनसार शक्लपुरा निवासी यतेंद्र कुमार शर्मा (61) लोनी के जनता इंटर कालेज से टीचर के पद से रिटायर्ड थे। उनके रिश्तेदार पवन शर्मा की काफी समय से तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनसे मिलने गनौली गांव में गए थे। पवन एक भट्टे पर मुनीम हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों भट्टे पर बैठे हुए बातचीत कर रहे थे। इसी बची तीन युवक आए और पवन को धमकाने लगे।

यतेंद्र भी तीनों का विरोध करने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर यतेंद्र पर फायर कर दिया। गोली यतेंद्र के कंधे के नीचे लग गई। तीनों वहां से भाग गए।


लोगों की मदद से पवन ने यतेंद्र को दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सीओ बॉर्डर अरविंद कुमार ने बताया कि पवन की गांव में किसी से रंजिश है। इसी को लेकर उसे युवक धमकाने आए थे। यतेंद्र ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed