{"_id":"8fe904f3be9fd28c109dbda8d718eff8","slug":"retired-officer-of-millions-of-home-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड अफसर के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड अफसर के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी आवास के नजदीक राजनगर में रिटायर्ड अफसर के मकान से चोर डॉलर और ज्वैलरी समेत साढ़े पांच लाख का सामान ले गए। मकान बंद था, दंपति आगरा गए थे। उनका एक बेटा अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल कंपनी में है और दूसरा गुड़गांव में जॉब करता है।
रिटायर्ड अफसर प्रेम कुमार पाठक ने बताया कि वह राजनगर 15/57 पत्नी उर्मिला के साथ रहते हैं। डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अधिकारी हैं। तीन जनवरी को आगरा गए थे, जहां पत्नी के छोटे भाई का आगरा में त्रियोदशी संस्कार का था।
मंगलवार देर शाम लौटे तो चोरी का पता चला। सारा घर खंगाला हुआ था। चोर ड्राइंग रूम की ग्रिल काटकर घर में घुसे और 2500 अमेरिकी डॉलर, 1.30 लाख रुपये, पांच तोले सोने-चांदी के जेवर, दो साड़ी, दो सूट और दो हाथ की घड़ी ले गए।
विज्ञापन
बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई और कविनगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।