फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired officer molests widow daughter-in-law

बेटे की मौत के बाद बहू से की गंदी हरकत

Wed, 27 Aug 2014 02:59 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Retired officer molests widow daughter-in-law

मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर बहू ने

विज्ञापन
अपने रिटायर्ड बैंक अधिकारी ससुर पर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। बहू का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं।

इस संबंध में बहू ने थाना इंदिरापुरम में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। ससुर फिलहाल घर से गायब है। कौशांबी निवासी गुड़गांव स्थित एमएनसी में कार्यरत व्यक्ति से महिला की वर्ष 2000 में शादी हुई थी।

वह पति, सास और ससुर के साथ कौशांबी में रहने लगी। इनका 10 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है। वर्ष 2012 में पति की अचानक मौत हो गई। पति की जगह पर उसकी कंपनी में ही महिला को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी मिल गई।

सास का देहांत होने के बाद बढ़ गईं मुश्किलें

Retired officer molests widow daughter-in-law

महिला का आरोप है कि कुछ महीनों बाद ही ससुर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। आए दिन हाथ पकड़ने और जबरदस्ती की कोशिश करने पर आखिर महिला ने परेशानी विदेश में रहने वाली अपनी बहन को बताई।

इसके बाद मंगलवार को महिला ने ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। इंदिरापुरम एसओ ने बताया कि ससुर विनोद कुमार खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

महिला ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में उसने अपनी सास से भी शिकायत की थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन कुछ समय बाद सास की मौत हो गई और ससुर जबरदस्ती करने पर उतर आए।

प्रापर्टी विवाद का भी संदेह

पुलिस को संदेह है कि मामला दोनों पक्षों के बीच प्रापर्टी विवाद का भी हो सकता है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि कौशांबी का मकान महिला के नाम है और ससुर उसे खाली नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed