फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired judge committed suicide by shot himself in ghaziabad

रिटायर्ड एडीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या, सामने आई ऐसी वजह उड़े होश

Sat, 23 Jun 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 23 Jun 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Retired judge committed suicide by shot himself in ghaziabad
adj devdutt - फोटो : अमर उजाला

यूपी में एक रिटायर्ड जज ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ऐसा खुलासा हुआ कि होश उड़ गए। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है।

विज्ञापन

Retired judge committed suicide by shot himself in ghaziabad
adj devdutt - फोटो : अमर उजाला

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर थर्ड में रिटायर्ड जज ने अपनी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पत्नी की मौत के बाद से वह अकेलेपन से परेशान और अवसादग्रस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Retired judge committed suicide by shot himself in ghaziabad
adj devdutt - फोटो : अमर उजाला

देवदत्त शर्मा (76) 2002 में मुजफ्फरनगर से अपर जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों ने बताया कि पिछले साल मार्च में उनकी पत्नी सत्यवती शर्मा का निधन हो गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। गुरुवार रात परिजनों के साथ खाना खाकर देवदत्त शर्मा अपने कमरे में चले गए। देर रात कमरे में रखी दोनाली बंदूक से उन्होंने खुद को गोली मार ली। सुबह करीब 6 बजे चाय देने बहू कमरे में पहुंची, तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

Retired judge committed suicide by shot himself in ghaziabad
adj devdutt - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में साढ़े तीन साल तैनात रहे देवदत्त शर्मा देवदत्त शर्मा की पहली पोस्टिंग सहारनपुर में थी। गाजियाबाद में वह 1993 से 1996 तक करीब साढ़े तीन साल एडीजे के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा अलीगढ़, बुलंदशहर, कानपुर देहात, देवरिया, ललितपुर, बलिया में भी उनकी तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed