{"_id":"576ed9e44f1c1be763b4901f","slug":"restaurant-owners-first-beat-then-robbed-of-gunpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्त्रां मालिक को पहले जमकर पीटा, फिर बंदूक दिखाकर की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्त्रां मालिक को पहले जमकर पीटा, फिर बंदूक दिखाकर की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Jun 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
सेक्टर गामा टू के पास शुक्रवार देर रात चार बदमाशों ने रेस्त्रां संचालक से बंदूक की नोक पर कार लूट ली। प्राधिकरण गोलचक्कर पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। विरोध करने पर पिटाई की गई। काफी देर तक शहर में घुमाने के बाद जुनपत गांव के पास जंगल में फेंककर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सेक्टर अल्फा-2 निवासी अमित शर्मा जगतफार्म मार्केट में रेस्त्रां चलाते हैं। वह काम खत्म करने के बाद रात में करीब 11 बजे कार में सवार होकर घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
उन्हें घर के लिए कुछ सामान खरीदना था इसलिए वह ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी गोल चक्कर के पास कार खड़ी कर रामपुर मार्केट चले गए। सामान लेकर जब वापस वह कार में बैठने लगे तभी वहां खड़े चार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
वह कुछ कर पाते इतने में बदमाशों ने उन्हें उनकी ही कार में बंधक बना लिया। पीड़ित के मुताबिक, कार लेकर डेल्टा पेट्रोल पंप होते हुए जुनपत के पास पहुंचे। इस दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उन्हें जंगल में फेंक कर बदमाश कार लेकर भाग गए। कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।