फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   report came out of wrong twin deliveries, action against both doctors

गलत निकली जुड़वा प्रसव की रिपोर्ट, नपेंगे दोनों डॉक्टर

Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 09 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
report came out of wrong twin deliveries, action against both doctors

जुड़वा प्रसव के मामले में सीएमओ की जांच समिति ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। जांच में दोषी पाए गए जिला अस्पताल की दोनों रेडियोलॉजिस्ट पर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति मांगी है। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र की तरफ से गलत रिपोर्ट देने पर उसे सील करने की मांग की है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आर के गर्ग ने बताया कि जांच समिति ने सभी रिपोर्ट को अच्छे से देखा है। रिपोर्ट में अल्ट्रासाउंड की फिल्म में भी एक बच्चा दिखाया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने दो बच्चे लिखे हैं। वहीं जिला अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई, जिसमें एक ही बच्चा दिखा है।
विज्ञापन


समिति को जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल डॉ. निरुपमा अत्रे और डॉ. कुशमलता सागर की गलती मिली है। इन्होंने प्राइवेट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को ही देखकर जुड़वा बच्चा लिख दिया। इसके अलावा सेक्टर-63 स्थित एसजेएम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र की भी बहुत बड़ी गलती है, जिन्होंने अल्ट्रासाउंड की फिल्म में एक बच्चा होने के बावजूद भी दो बच्चे लिखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शासन को रिपोर्ट भेजकर डॉक्टर पर विभागी कार्रवाई और अल्ट्रासाउंड केंद्र सील करने की संस्तुति मांगी है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सीएमओ की तरफ से रिपोर्ट मिलने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed