फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Referring to the job placement faked

सेल में नौकरी दिलवाने की बात कर ठगा

Mon, 16 Jan 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Referring to the job placement faked
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया था। पैसे ऐंठने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी इंटरव्यू लेटर भी भेजा। शक होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हरदासपुर, फिरोजाबाद, यूपी निवासी रामसरन किराये के मकान में पिलंजी गांव, सरोजनी नगर रहता है। रामसरन निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। फिलहाल उसकी तैनाती एम्स अस्पताल में है। जनवरी 2016 में उसकी मुलाकात जितेंद्र बेनीवाल और राज कपूर नामक दो युवकों से हुई थी। दोनों युवकों ने सेल में अच्छी पहचान होने की बात कर उसे नौकरी दिलवाने की बात बताई।
विज्ञापन



रामसरन इसके लिए तैयार हो गया। उसे सात लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। रामसरन पांच लाख रुपये में तैयार हो गया। अक्तूबर 2016 में दयाल सिंह कॉलेज के पास रामसरन ने दोनों को पचास हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद आरोपियों ने राम सरन के फिरोजाबाद स्थित घर पर नौकरी का इंटरव्यू लेटर भेज दिया। इसके बदले आरोपियों ने पचास हजार रुपये भी उससे दोबारा ले लिये। रामसरन को कुछ शक हुआ। लेटर सेल में जांच करवाने पर वह फर्जी पाया गया। इधर आरोपियों ने रामसरन से बाकी रुपये भी मांगने शुरू किए। पीड़ित ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed