फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Really had to test drive the car, leaving the Mercedes bikes get blown student

टेस्ट ड्राइव के लिए कार देना पड़ा महंगा, बाइक छोड़ मर्सडीज ले उड़ा छात्र

Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Really had to test drive the car, leaving the Mercedes bikes get blown student
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic

मर्सडीज कार टेस्ट ड्राइव के लिए देना चंडीगढ़ निवासी एलएलबी छात्र को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक बाइक छोड़ कार लेकर भाग गया था। कई घंटे बाद आरोपी के वापस न लौटने पर पीड़ित छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मर्सडीज लूट की सूचना पर आरोपी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ निवासी सरताज सिंह ढिल्लन पूर्वांचल हाइट्स में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ने रविवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि उसकी मर्सडीज एक युवक लूटकर फरार हो गया है। पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो सरताज ने बताया कि वह आरोपी को जानता है इसलिए उसने कार टेस्ट ड्राइव के लिए दी लेकिन जब वह 3-4 घंटे बाद भी वापस नहीं आया तो उसे शक हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ दिन पहले किया था शराब पीकर झगड़ा

Really had to test drive the car, leaving the Mercedes bikes get blown student
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को मर्सडीज समेत गिरफ्तार कर लिया। 

परेशान हैं आरोपी के परिजन
आरोपी विशाल के संबंध में पुलिस का कहना है कि वह आवारागर्दी करता है। 15 दिन पहले ही शराब के ठेके पर झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने उस पर शांति भंग करने की कार्रवाई की थी। 

जब आरोपी के परिजनों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि वे उसे सुधारने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन वह नहीं मानता। उसकी हरकतों की वजह से गांव की जमीन और शहर का मकान भी बिक गया और अब वे किराए के मकान में रहते हैं।

आरोपी रौब दिखाकर युवक की मर्सडीज टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर फरार हुआ था। लूट की सूचना मिलने पर आरोपी को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 384 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -सुबोध त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed