फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RAW before killing former employee was brutally beaten.

हत्या से पहले रॉ के पूर्व कर्मचारी को बेरहमी से पीटा था

Tue, 18 Nov 2014 12:26 AM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 18 Nov 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
RAW before killing former employee was brutally beaten.

रॉ के पूर्व कर्मचारी विनोद कुमार को हत्या से पहले बेरहमी से पीटा गया था। यह खुलासा एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में हुआ है।

विज्ञापन


अभी तक मामले की जांच विजयनगर पुलिस कर रही थी, मगर अब परिजनों ने नोएडा पुलिस से जांच कराने की मांग की है।

परिजनों को अंदेशा है कि आरोपी विजयनगर के रहने वाले हैं, लिहाजा वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है।

ये है मामला
नोएडा के खेड़ी गांव में रहने वाले विनोद कुमार (45) इसी साल तीन अगस्त को लापता हो गए थे। 5 अगस्त को नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर के पास उनका शव मिला था। सितंबर माह में विनोद के परिजनों ने हत्या का केस नोएडा सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पहले किसी से रंजिश न होने के कारण विनोद के परिजनों ने एफआईआर से इंकार कर दिया था, लेकिन परिजनों को छानबीन में पता चला कि तीन अगस्त को विनोद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद के भाई अनिल कुमार ने बताया कि तीन अगस्त को विनोद विजय नगर में मशीन की खरीदारी करने के लिए गए थे। वहां उनका मशीन की खरीदारी के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर गोशाला पर तीन लोगों से झगड़ा हुआ था।

तीनों ने एक निजी स्कूल में विनोद की पिटाई की थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। अनिल ने बताया कि इस मामले की सीडी उन्होंने नोएडा पुलिस को सौंपी है।


11 नवंबर को केस नोएडा से ट्रांसफर होकर जांच विजयनगर आई थी। केस फिर से नोएडा ट्रांसफर कराने के लिए विनोद के भाई अनिल कुमार ने एसओ को प्रार्थनापत्र सौंपा है।
 
2007 तक रहे थे रॉ में
अनिल का दावा है कि उनका भाई विनोद जांच एजेंसी रॉ में फील्ड असिस्टेंट के पद पर दिल्ली में तैनात रहे थे। विनोद का चयन रॉ में सन् 1989 में हुआ था।

परिवार में एक सदस्य की सांप कांटने से हुई मौत के बाद विनोद बिना छुट्टी लिए गांव खेड़ी आ गए थे, जिसके बाद सन् 2007 में रॉ ने उन्हें टर्मिनेट कर दिया था।

इसके बाद खेडी गांव में ही स्वामी विवेकानंद महिला प्रशिक्षण संस्थान में विनोद महिलाओं और लड़कियों को सिलाई सिखाने का कार्य करने लगे थे।

सिलाई की मशीन खरीदने और रिपेयरिंग कराने के लिए वे अक्सर विजयनगर के गोशाला सिलाई की दुकानों पर आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed