{"_id":"5762a3134f1c1bca3811baa3","slug":"raping-a-female-live-in-the-money-for-reconciliation-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रहने वाली महिला से रेप, पंचायत में दिए पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव-इन में रहने वाली महिला से रेप, पंचायत में दिए पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला ने उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। बुधवार को 36 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह तिघरा गांव में रहती है। जहां के रहने वाले संजय ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराया। इसके साथ ही महिला का अदालत में बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने छानबीन पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि महिला व आरोपी दोनों ही दो-दो बच्चों के माता-पिता हैं। जो गांव में लिव-इन-रिलेशन में रहते थे। चार माह पहले महिला ने इस तरह का विवाद किया था तो गांव वालों के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत में सुलह के तौर पर महिला को चार लाख रुपये दिए गए थे।
इसके साथ ही गांव वाले महिला को दिल्ली रेलवे स्टेशन तक छोड़ कर आए थे। महिला थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।