छह साल की बच्ची से रेप, कंबल के नीचे शव छिपाकर आरोपी हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की बच्ची को जलेबी दिलाने के बहाने घर से ले गए युवक ने पहले उसे हवस का शिकार बनाया और फिर हत्या कर दी। आरोपी शव को अपने कमरे में कंबल के नीचे छिपाकर फरार हो गया।
सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सदर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति शटरिंग और टेंट आदि लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी मंडी में आढ़ती के यहां नौकरी करती है।
बुधवार शाम को उक्त व्यक्ति शादी समारोह में टेंट लगाने गया था, जबकि उसकी पत्नी मंडी गई हुई थी। घर पर उसकी सास और छह साल की बेटी थी। देर शाम करीब आठ बजे सुभाष कॉलोनी में रहने वाला गुड्डू उनके घर पहुंचा।
लहूलुहान शव कंबल में लिपटा हुआ पड़ा था
गुड्डू को उक्त व्यक्ति के घर में सभी अच्छी तरह से जानते थे। गुड्डू ने खाना खाया और फिर बच्ची को जलेबी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। रात करीब नौ बजे मां लौटी तो बच्ची के बारे में पूछा।
नानी ने बताया कि बच्ची को गुड्डू ले गया है। पिता काम से लौटे, तो पत्नी ने बच्ची के गुम होने की बात बताई। सभी गुड्डू के कमरे पर पहुंचे, तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी।
कुंडी खोलकर अंदर पहुंचे तो गुड्डू गायब था और एक कोने में बच्ची का लहूलुहान शव कंबल में लिपटा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।