शूटिंग के बहाने आर्टिस्ट से रेप, अश्लील फिल्म भी बनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो माह बाद भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इस बीच आरोपी फोन पर रेप का केस वापस लेने के लिए धमकाता रहा। परेशान होकर महिला ने फर्श बाजार थाने में ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया दिया है।
पुलिस के मुताबिक, डांस आर्टिस्ट सरला (32 बदला नाम) परिवार के साथ फर्श बाजार में रहती है। सरला का आरोप है कि मई में एक शूटिंग के दौरान डांस ग्रुप चलाने वाले सैंडी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली।
पढ़िए, कैसे रचा शर्मनाक 'खेल'
आरोपी वही वीडियो दिखाकर सरला को ब्लैकमेल करने लगा। शूटिंग के लिए गोरखपुर ले जाकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। डरकर सरला ने मामले की शिकायत नहीं की।
19 जून को उसने छावला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद उसने पुलिस को आरोपी का फोन नंबर दिया, लेकिन दो माह बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
आखिरी बार आरोपी ने 8 अगस्त को फोन करके फेसबुक व अन्य सोशल साइट पर वीडियो डालने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने फिर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।