फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape of innocent, accused arrested in faridabad

घर के बाहर सो रही मासूम को उठाकर ले गए पड़ोसी, बच्ची की हालत नाजुक

Sun, 17 Jul 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
Rape of innocent, accused arrested in faridabad

बल्लभगढ़ शहर थानाक्षेत्र में शनिवार रात दो युवकों ने एक सात साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप किया। बच्ची रात को परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी।

विज्ञापन


आरोपी युवक पड़ोस में ही रहते हैं। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ एक कॉलोनी में रहता है। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है।

बाहर सो रही बच्ची को उठाकर ले गए पड़ोसी

Rape of innocent, accused arrested in faridabad

शनिवार रात मौसम अच्छा होने के कारण वह परिवार के साथ घर के बाहर सोया हुआ था। इस दौरान रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक बबलू (32) उसके पास आया और उसके पास बैठकर बातचीत करने लगा।

बबलू ने उससे गुटखा मांगा। लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बीच पड़ोस में ही रहने वाला बिरजू (28) भी वहां आ गया। पीड़ित का कहना है कि उसे प्यास लगी तो वह पानी पीने अंदर चला गया।

आरोप है कि इसी बीच बबलू व बिरजू दोनों बाहर सो रही उसकी सात साल की बच्ची को उठाकर ले गए।

रातभर परिजन तलाशते रहे, झाड़ियों में मिली बच्ची

Rape of innocent, accused arrested in faridabad

जब वह बाहर आया तो देखा कि बच्ची गायब थी और बिरजू व बबलू वहां नहीं थे।  पीड़ित का कहना है कि रातभर बच्ची को तलाशते रहे। बच्ची सुबह सेक्टर 2 के पास झाड़ियों में मिली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ योगवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बबलू एक गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है जबकि बिरजू ऑटो चालक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed