ओबेरॉय होटल में नर्स से रेप का पूरा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह नर्स ओबेरॉय होटल की चेन चलाने वाले पीआरएस ओबरॉय की पत्नी की तीमारदारी के लिए रखी गई थी। पीड़िता के मुताबिक 15 अगस्त की रात वह मिसेज ओबरॉय को दवा खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई। ठीक उसी समय बर्तन धोने के बहाने दोनों आरोपी भी वहां पहुंच गए।
दोनों जबरदस्ती उसे कमरे के दूसरे हिस्से में ले गए और एक-एक कर उसके साथ रेप किया। चौंकाने वाली बात है कि उसी कमरे के दूसरे हिस्से में सो रहीं मिसेज ओबरॉय को उसके चीखने की आवाज सुनाई नहीं पड़ी।
नर्स नहीं खोलना चाहती थी मुंह
इतना ही नहीं अगले दो दिन तक नर्स पहले की तरह होटल आती रही और मिसेज ओबरॉय की देखभाल करती रही। वह इतना डर गई थी कि उसने छुट्टी तक नहीं ली जिससे कि सबकुछ सामान्य लगे।
पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त की रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह दी गई। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस में नहीं जाना चाहती थी नर्स
गौरतलब है कि नर्स एक बड़े प्राईवेट अस्पताल में काम करती है जो मिसेज ओबेरॉय की देखभाल के लिए तीन शिफ्ट में नर्सों की सुविधा देती है। इस सुविधा के लिए अस्पताल और होटल प्रबंधन के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट है।
घटना के बाद घबराई नर्स ने दो दिन बाद इस घटना के बारे में अपनी एक साथी से बताया। उसके समझाने के बाद भी नर्स ने पुलिस में जाने से इंकार कर दिया।
हालांकि डॉक्टरों और होटल प्रबंधन के बहुत समझाने के बाद नर्स इस मामले को पुलिस में ले जाने को तैयार हुई। सोमवार को उसने निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस खोज रही सुराग
देश की राजधानी के सबसे बड़े होटलों में से एक में इतनी बड़ी घटना के बाद भी एक पढ़ी-लिखी महिला का पुलिस में जाने से घबराना यह साबित करता है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम ही रही है।
अगर आप इस बात से सहमत हैं तो अपने विचार हमारे फेसबुक पेज पर जरूर शेयर करें...