फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape charges on delhi police asi

छह साल से रेप कर रहा था दिल्ली पुलिस का एएसआई!

Mon, 14 Apr 2014 01:06 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
rape charges on delhi police asi

दिल्ली संगम विहार निवासी महिला ने दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई पर पिछले छह साल से रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एसएचओ कविनगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात एक महिला ने खुद को मधुबन बापूधाम के एक फ्लैट में बंधक बनाए जाने की सूचना 100 डायल पर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट में मौजूद महिला और दिल्ली के एएसआई प्रीतम सिंह को पुलिस कविनगर थाने ले गई।

यहां से शुरू हुई थी कहानी

rape charges on delhi police asi

महिला का आरोप है कि एएसआई उसे डरा-धमकाकर कई साल से दुष्कर्म कर रहा है। महिला का कहना था कि उसने अपने पति के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दिल्ली के संगम विहार थाने में दर्ज कराया था। आरोपी एएसआई ने उस मामले की विवेचना की थी। आरोप है कि वह तभी से उस पर दबाव बनाकर रेप करता चला आ रहा था।

दूसरी ओर एएसआई ने खुद को निर्दोष बताते हुए महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने मिलकर मधुबन-बापूधाम में फ्लैट खरीदा था। यह फ्लैट महिला के नाम पर ही खरीदा गया था।

फ्लैट को लेकर अब उसके मन में बेईमानी आ गई है। इसी के चलते उसने साजिश के तहत उसे फंसा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed