फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape by threatening to throw acid in the face of student, clicked porn photo

चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर किया छात्रा से रेप, खींचे अश्लील फोटो

Tue, 06 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rape by threatening to throw acid in the face of student, clicked porn photo
रेप - फोटो : Demo pic

हर्ष विहार इलाके में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


छात्रा व उसकी मां ने हर्ष विहार थाने में छेड़छाड़ की शिकायत की, तो आरोपी कुछ अश्लील फोटो दिखाकर पीड़ित परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। रविवार को परिवार ने दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी व नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित 15 वर्षीय छात्रा परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। छात्रा के पड़ोस में रहने वाला अशोक नामक युवक उसका स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ

Rape by threatening to throw acid in the face of student, clicked porn photo
रेप

छात्रा का आरोप है कि 14 जनवरी 2016 को अशोक उसे रास्ते में मिला। उसने चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। 

आरोपी उसी दिन पीड़िता को स्कूटी पर गाजियाबाद घुमाने ले गया। इसके बाद 2 अप्रैल को आरोपी ने धमकी देकर पीड़िता को बुलाया। बाद में वह उसे आनंद विहार के एक होटल में ले गया। 

वहां आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को किसी को भी कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने डर की वजह से परिवार को कुछ नहीं बताया। जुलाई में एक पड़ोसी ने अशोक को छात्रा के साथ देखकर मामले की सूचना उसकी मां को दे दी। 

अश्लील फोटो खींचकर परिवार को कर रहा था ब्लैकमेल

Rape by threatening to throw acid in the face of student, clicked porn photo
बलात्कार - फोटो : concept photo

मां के पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि अशोक स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता है। इस पर मां छात्रा को लेकर थाने पहुंची और अशोक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी। 

आरोपी को जब पता चला, तो वह छात्रा की कुछ अश्लील फोटो परिवार को दिखाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। परिवार डर की वजह से चुप रहा। 

इसके बाद रविवार को मां और छात्रा ने हर्ष विहार थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed